करनाल जिला की हर बहन-बेटी के लिए काम की खबर, जरूर पढ़ें

रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए करनाल पुलिस ने शुरु की यह अनोखी पहल

रात के समय वाहन खराब होने पर महिलाओं को घर पहुंचाएगी करनाल पुलिस

नि:शुल्क हेल्पलाइन नं. 1091 पर करना होगा फोन


3 दिसंबर 2019, 6:47 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
करनाल/पानीपत। यदि आप महिला हैं और रात के अंधेरे में यदि आपकी गाड़ी खराब हो जाती है या गाड़ी का पेट्रोल-डीजल आदि खत्म हो जाता है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अब हरियाणा पुलिस आपकी मदद को तैयार है, वो भी पूर्णतया नि:शुल्क। अब पुलिस आपको सुरक्षित आपके घर तक पहुंचाएगी। जी हां, इस अनोखी व सराहनीय पहल की शुरुआत की है करनाल पुलिस ने। करनाल पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने इस बाबत जिले के पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि यदि कोई महिला किसी कारण से रात के समय घर से बाहर है और बीच रास्ते में उसका वाहन खराब हो जाता है या उसके वाहन का इंधन खत्म हो जाता है, तो ऐसी स्थित में वे खुद को असहाय महसुस न करें। क्योंकि करनाल पुलिस हर समय आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए आपके साथ है। ऐसी स्थिती में तुरंत महिला हेल्पलाइन नं 1091 पर काल करें और अपनी लोकेशन बताएं, कम से कम समय में महिला पीसीआर या दूर्गा शक्ति का वाहन आपके पास पहुंचेगा और वह सुरक्षित आपको आपके घर तक पहुंचाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरी है और इसी को मद्वेनजर रखते हुए, जिला पुलिस द्वारा रात के समय घर से बाहर निकली महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता को करने के लिए एक विषेष सेवा शुरू की गई है। जिसके तहत रात के समय सुनसान एरिया में या वाहन खराब होने की स्थिती में और वाहन में इंधन खत्म होने की स्थिती में यदि महिला स्वयं के लिए खतरा महसुस करे तो हेल्पलाइन नं 1091 पर काल करें, तब पुलिस अपने वाहन से उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। उन्होंनें सभी करनाल वासीयों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर की औरतों को करनाल पुलिस की इस मुहिम के बारे में जरूर बताएं, ताकि यदि उन्हें कभी ऐसी परिस्थितीयों का सामना करना पड़े तो तुरंत 1091 पर काल करें। उन्होंने जिले की तमाम महिलाओं से अपील की है कि वे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में जिला पुलिस का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments