पानीपत : सट्टा लगाते व जुआ खेलते तीन गिरफ्तार


पानीपत : सट्टा लगाते व जुआ खेलते तीन गिरफ्तार




3 दिसंबर 2019, 7:14 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस टीम ने सट्टा खाइवाली व जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10570 रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन मे गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार साय सीआइए-टू की दो टीम मुख्य सिपाही दिनेश कुमार के नेत्रत्व मे गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की शांति नगर और सैनी कॉलोनी में अवैेध रूप से जुआ खेल रहे हैं। इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और युवकों को जुआ खेलने के लिए प्रयोग की जा रही नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्तों सहित काबू कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान सोमनाथ निवासी मॉडल टाउन व बृजमोहन निवासी राम नगर और सुरेन्द्र निवासी सेनी कालोनी को सट्टा खाईवाली करते हुए काबु किया। सोमनाथ और बृजमोहन दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना मॉडल टाउन मे 13-3-67 गैंबलिंग एक्ट के तहत और सुरेन्द्र के खिलाफ थाना मॉडल टाउन मे 13अ-3-67 गैंबलिंग एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई।

Post a Comment

0 Comments