पानीपत : सीआईएसएफ जवानों ने ली स्वच्छता की शपथ



पानीपत : सीआईएसएफ जवानों ने ली स्वच्छता की शपथ


3 दिसंबर 2019, 7: 20
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन

रिफाइनरी/पानीपत। एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने कमांडेंट वीरेंद्र मोहन जोशी के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इससे पहले उन्होंने सभी जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कमांडेंट वीरेंद्र मोहन जोशी ने उपस्थित जवानों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि कहा जाता है जहां पर सफाई होती है वहां पर भगवान वास करते हैं । इसलिए हमें अपने घर के आस-पास के अलावा अपने कार्यालयों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सफाई होती है वहां से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं । वहीं उन्होंने एकल प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी। जागरुकता रैली के दौरान सहायक कमांडेंट हरविंदर सिंह ने भी जवानों और लोगों को  सफाई के प्रति जागरुक किया । इस अवसर पर ओपी रजक , विक्रम सिंह , ए दत्ता व गुरमीत सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments