पानीपत : जब धु-धु कर जल उठा यह होटल, टल गया बड़ा हादसा
3 दिसंबर 2019, 7:27 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जीटी रोड स्थित होटल हाईव की रसोई घर में आज सुबह लगभग आग लग लग गई। होटल के रसोई घर की चिमनियो से उठने वाली आग की लपटों ने होटल की पहली मंजिल को भी लिया चपेट में ले लिया। धुआं देखकर आस-पड़ोस के लोग सहायता के लिए होटल की और दौड़े। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची व आग पर काबू पाया। इस तरह बड़ा हादसा होने से टल गया। होटल के कर्मचारियों ने मौके पर पड़े दर्जनों गैस सिलेंडरों को आग की जगह से हटाकर बड़ा हादसा होने से बचाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।


0 Comments