हिसार : इस बार मोबाइल एप से भी हो रही जनगणना, जिले की रैंकिंग बढ़ाने में जुटा प्रशासन

हिसार : इस बार मोबाइल एप से भी हो रही जनगणना, जिले की रैंकिंग बढ़ाने में जुटा प्रशासन

एडीसी उत्तम सिंह ने दिए हैं सातवीं आर्थिक गणना में जिला की रैंकिंग बढ़ाए जाने के निर्देश



14 दिसंबर 2019, 11:52 AM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। प्रदेश में सातवीं आर्थिक गणना का काम जोरों पर है जिसमें हिसार जिला छठे स्थान पर है। आर्थिक गणना कार्य के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक नियुक्त किए गए हैं जो मोबाइल एप के माध्यम से आॅनलाइन गणना कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को और ज्यादा मेहनत किए जाने के निर्देश दिए हैं। एडीसी ने कहा है कि प्रगणकों के कार्य की भी निगरानी  की जाए और अधिकारी समय-समय पर उनके कार्य का विशलेषण भी करें। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणकों को पहचान पत्र प्रदान किए जाएं और संबंधित विभाग उनका सहयोग करें ताकि उन्हें गणना कार्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आर्थिक गणना व सर्वेक्षण केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं का आधार होते हैं। सही, निष्पक्ष व सटीक विवरणों और तथ्यों के आधार पर बनी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक आसानी से पहुंच सकता है। इसलिए वर्तमान में चल रही 7वीं आर्थिक गणना का कार्य भी पूरी तत्परता व सावधानी के साथ पूरा किया जाए।

जानें हिसार में होने वाली गणना के बारे में
जिला सांख्यिकीय अधिकारी अमिता चौधरी ने जिला में चल रहे आर्थिक गणना कार्य बारे बताया कि जिला में अनुमानत: 4.91 लाख इकाइयों की गणना की जानी है जिनमें से आर्थिक गणना के डैशबोर्ड के अनुसार अभी तक कुल 208320 इकाइयों की गणना की जा चुकी है। इनमें 157014 आवासीय इकाइयां, 19744 व्यावसायिक इकाइयां तथा 31562 अन्य इकाइयां शामिल हैं। बैठक में आर्थिक गणना के कार्य को तेज गति से संपन्न करवाने के लिए अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।



Post a Comment

0 Comments