हिसार एक नजर : सांसद बृजेंद्र सिंह 19 को लेंगे दिशा कमेटी की बैठक

हिसार एक नजर : सांसद बृजेंद्र सिंह 19 को लेंगे दिशा कमेटी की बैठक
                                                 

                                                     14 दिसंबर 2019, 11:5 8 AM 
 हरियाणा मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। हिसार लोकसभा के सांसद बृजेंद्र सिंह 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक लेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि सांसद बृजेंद्र सिंह 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में दिशा कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान वे मनरेगा, राष्टद्द्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, राष्टद्द्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, राष्टद्द्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, समेकित जल प्रबंधन योजना, डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुअर्बन योजना, ह्रद्ददय योजना, अमरुत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल हैल्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे-मिल योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, टेलीकॉम, रेलवे, राजमार्गों आदि से संसाधन आधारित योजनाओं, राष्टद्द्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट्स, काडा, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व राष्टद्द्रीय खाद्य सुरक्षा योजना आदि की समीक्षा करेंगे और इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग की जिला में चल रही योजनाओं की रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश देते हुए उन्हें बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की हिदायतें दी हैं।

नेशनल लोक अदालत के लिए 20 बेंच गठित
हिसार। हिसार व हांसी के न्यायिक परिसरों में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान करवाने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायधीश ने 20 बेंच गठित की हैं। प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम शिफा ने बताया कि अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन मामलों का विवादित पक्षों की आपसी सहमति से समाधान करवाने के लिए 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई के लिए न्यायधीशों की 20 बेंच गठित की गई हैं। इनमें 18 बेंच हिसार व 2 बेंच हांसी न्यायालय में मामलों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश अरुण कुमार सिंगल की बेंच स्वयं अपनी अदालत में विचाराधीन मामलों की सुनवाई की जाएगी। फैमिली कोट के प्रीसिंपल डिस्ट्रिक्ट जज नाजर सिंह अपनी अदालत के परिवार संबंधी मामलों की, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश वेदप्रकाश सिरोही, जीएस वधवा, अमित गर्ग, रेनू राणा, लोकेश गुप्ता, सिविल जज निधि बंसल, सीजेएम वर्षा जैन, अतिरिक्त सिविल जज जसबीर, सिविल जज महेंद्र सिंह, अश्विनी गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मनोज दहिया, रिचु, गगनदीप गोयल, अमनदीप कुमार व मनजीत पाल हिसार न्यायिक परिसर में अपनी-अपनी अदालतों के मामलों की सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार सिविल जज निशा व गिरराज सिंह हांसी की बेंचें न्यायिक परिसर में अपनी-अपनी अदालतों में विचाराधीन मामलों की सुनवाई करेंगे।

Post a Comment

0 Comments