हिसार : नहरी पानी को लेकर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने जिला के किसानों से किया यह वादा


हिसार : नहरी पानी को लेकर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने  जिला के किसानों से किया यह वादा
बोले, जिला में बढ़ाई जाएगी नहरी पानी की आपूर्ति
विधायक बनाने पर गांव-गांव जाकर जताया लोगों का आभार
ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश
अधिकतर गांवों में लोगों ने रखीं सिंचाई, पेयजल व बिजली संबंधी समस्याएं





14 दिसंबर 2019,12:09 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार जिला में नहरी पानी की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। डिप्टी स्पीकर गंगवा गांवों में धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान हलका के अधिकतर गांवों में लोगों ने सिंचाई, पेयजल तथा बिजली संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रखी। पंचायतों द्वारा गांवों की सामूहिक मांगें भी डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखी गई जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का भरोसा उन्होंने ग्रामीणों को दिया। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर का फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने आज गांव टोकस, पातन, हिंदवान और रावलवास खुर्द धन्यवादी दौरा किया। ग्रामीणों ने गांव पातन व हिन्दवान में राजकीय उच्च विद्यालय से सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपग्रेड करने की मांग रखी जिसके लिए डिप्टी स्पीकर महोदय ने नियम पूरे होने पर अपग्रेड करवाने का आश्वासन दिया। गांव पातन व हिंदवान सहित अन्य गांवों में उन्होंने अनुसूचित जाति चौपालों के लिए ग्रांट देने की घोषणा की। गांव में जितनी भी समस्याएं ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर महोदय के सामने रखी उन्होंने उन सभी का समाधान जल्दी ही करवाने का आश्वासन दिया

प्राथमिकता के आधार पर दूर होंगी सभी दिक्कतें
ग्रामीणों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए गंगवा ने कहा कि सभी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की मांगों को जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर की मांगों को चंडीगढ़ से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हलकावासियों ने जिन उम्मीदों के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है वे सभी उम्मीदें पूरी की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments