25 जनवरी 2020, 1:11 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़/फरीदाबाद। एक से15 फरवरी तक फरीदाबाद में आयोजित होन जा रहे 34वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला अथारिटी की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मेले में लाखों पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों की सहूलियत व सुविधाओं के मद्देनजर समय पर अपने इंतजाम पूरे कर लें। वे यहां फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला की तैयारियां से संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मेले में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचेंगे। उन्हें अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेला अथारिटी के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी जिम्मेवारी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला ग्राउंड तक आने वाले सभी सडक मार्गों को रिपेयर किया जाए। समारोह स्थल पर बैरिकेटिंग की उचित व्यवस्था की जाए। पुलिस विभाग सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लें तथा इसकी एक रिहर्सल मेला शुरू होने से पहले कर ली जाए। बिजली निगम के अधिकारी बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा इसकी एक वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए। रोडवेज बसों को जरूरत अनुसार विभिन्न रूटों पर लगाया जाए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं। बाहर से आने वाले कलाकारों व वीआईपी के लिए आवास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।


0 Comments