25 जनवरी 2020, 1:19 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले आनलाइन किए जाएंगे, इसके लिए ड्राफ्ट-पोलिसी तैयार कर ली गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पोलिसी को फाइनल करने से पहले संबंधित कर्मचारियों व अन्य स्टेकहॉल्डर्स से 31 जनवरी तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव के आदेशों का पालन करते हुए हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फिल्ड-आफिस/स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय Clerks-working-in-government-schools-will-also-be-transferred-online (क्लर्क एवं सहायक) कैडर के लिए ड्राफ्ट-पोलिसी तैयार की गई है। इस पोलिसी की कॉपी निदेशालय की वैबसाइट पर अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग ने ई-मेल dseco123@gmail.com के माध्यम से स्टेकहॉल्डर्स से 31 जनवरी को सायं 5 बजे तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं।


0 Comments