हिसार : कमला नगर में गैर कानूनी ढंग से चल रहे डांस बार, बंद करवान को लोकतंत्र सेनानी ने गृहमंत्री से लगाई गुहार
5 जनवरी 2020, 6:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। लोकतंत्र सेनानी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा ने कमला नगर स्थित उनके आवास के साथ गैर कानूनी ढंग से चलाए जा रहे बिना लाइसेंसी डांस कैफे व पार्टी हाल को बंद करवाने के बाबत हरियाणा के ग़ृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। इस संबंध में आज उन्होंने अपना गृहमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी इन्चार्ज को सौंपा। गृहमंत्री को भेजे ज्ञापन में सुभाष मल्हौत्रा ने आरोप लगाया है कि वे इन अवैध डांस बार पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया है कि इन गैर कानूनी ढंग से चल रहे डांस बार से उन्हें स्वास्थ नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही साथ घरेलू, व्यापारिक व सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति उठानी पड़ रही है। यही नहीं इन अवैध डांस बार से आस-पास के इलाके की शांति में भी खलल पड़ रहा है। इस अवसर पर अशोक विश्नोई,सतीश चौहान,प्रह्लाद नैन व रणविजय सिंह सहित अनेक लोग उनके साथ थे।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
लोकतंत्र सेनानी सुभाष मल्होत्रा ने भेजे पत्र में बताया है कि कमला नगर स्थित इन डांस बार को बंद करवाने के लिए उन्होंने गत 3 दिसंबर 2019 को हिसार के मोहल्ला डोगरान पुलिस चौकी में शिकायत की थी लेकिन पुलिस चौकी कर्मियों ने इस पर कोई कार्रवाई न कर उल्टा अपराध को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने गृहमंत्री से कमला नगर में अवैध तरीके से चल रहे इन डांस बार बंद करवाए जाने के साथ-साथ इस मामले में कार्रवाई न करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी गुहार लगाई है।
![]() |
| हिसार। डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज को गृहमंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा। |

0 Comments