20 फरवरी 2020, 5:19 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। हरियाणा में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर शाम हिसार, फतेहाबाद, जींद व भिवानी समेत आई झमाझम बरसात से तापमान में गिरावट आई है। (Suddenly-the-weather-changes-rain comes-with-strong-winds-advisory-for-farmers-continues) मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि खुश्क हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा में 19 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने, बीच बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 20 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बादलवाई व कहीं कहीं बूंदाबांदी संभावित है। बता दें कि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी में पहले भी बरसात होती रही है। इस दौरान 2017 में फरवरी में बारिश नहीं हुई थी। बदलते मौसम और हवाएं तेज चलने से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान में टिड्डी दल का प्रकोप पाया गया है इसलिए किसान अपने खेतों में निरंतर निगरानी रखें। यदि कहीं टिड्डी दल दिखाई दे तो इसकी तुरंत सूचना नजदीकी कृषि अधिकारी/केवीके व टोल फ्री नम्बर 18001802117 पर दे सकते हैं।


0 Comments