हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरु, 28 फरवरी को पेश होगा हरियाणा का बजट




  • 4 मार्च तक चलेगा बजट सत्र 
  • 21,22 व 23 फरवरी को रहेगा अवकाश
  • 24 फरवरी को प्रश्नकाल व राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी  चर्चा 


  • 20 फरवरी 2020, 3:57 PM
    संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो गया। 4 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। आज पहले दिन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सदन में हरियाणा सरकार का पूरा रोडमप रखा। इस दौरान राज्यपाल इसके बाद विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विधानसभा सत्र का शेड्यूल बताया। 21,22 और 23 फरवरी को अवकाश रहेगा। 24 फरवरी को प्रशनकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 25 फरवरी को भी प्रशनकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर सामान्य चर्चा होगी। 26 फरवरी को प्रशनकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा तथा धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान होगी। 27 फरवरी प्रशनकाल और गैर सरकारी काल रहेगा। 28 फरवरी को सीएम मनोहर लाल खट्टर बजट पेश करेंगे। 29 फरवरी और 1 मार्च को विधानसभा की छुट्टी रहेगी। 2 मार्च को प्रशनकाल और बजट पर सामान्य चर्चा रहेगी। 3 मार्च को प्रशनकाल और बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 4 मार्च को प्रशनकाल होगा और विधानसभा सत्र समाप्त होगा।

    ड्रा के तहत विधायकों के सवालों का चयन 
    विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बीएसी में बजट सत्र की अवधि आदि का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ड्रा सिस्टम से विधायकों के सवालों का चयन किया जा रहा है। अब तक विधायकों के करीब 500 सवाल आ चुके हैं। जिनके विधानसभा सत्र के आखिर दिन से 15 दिन पहले सवाल आएंगे, वही शामिल किए जाएंगे। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में आज विधान सभा सत्र के 26, 27 व 28 फरवरी के लिए विधायकों द्वारा भेजे गए प्रश्नों का लक्की ड्रॉ करवाया गया। इससे पहले 24 व 25 फरवरी के लिए भी ड्रॉ निकाला गया था। पहले हुए ड्रॉ में 40 विधायकों के व आज हुए ड्रॉ में 60 विधायकों के सवालों का चयन किया गया।

    Post a Comment

    0 Comments