विधानसभा घेराव को जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ सीमा पर ही रोका



20 फरवरी 2020, 3:51
 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। हरियाणा में हुए कथित धान घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा के घेराव को जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंडीगढ़ की सीमा पर ही रोक दिया। किसानों की मांग है कि धान घोटाले की सीबीआइ जांच की जाए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हैैवी बैरिकेट्स लगाए हुए थे, लेकिन किसान वहां तक पहुंच गए और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। कुछ देर मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसानोंं ने बैरिकेटिंंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने तेज पानी की बौछारें उन पर छोड़ी। इसके बाद भी किसान आगे बढ़ते रहे। बाद में पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments