नारनौंद विधायक ‘दादा’ रामकुमार गौतम ने अब किसको कहा सांप



20 फरवरी 2020, 3:46 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़। नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम ने अब भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा है। पंचकूला में चली तीन दिवसीय प्री-बजट चर्चा में न केवल अंदर बल्कि बाहर भी भ्रष्टाचार पर खुलकर बोले। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के महकमे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में होने का दावा किया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री ईमानदार आदमी हैं लेकिन कुछ के इरादे ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहर लटके सांप से ज्यादा बिस्तर पर लेटा सांप ज्यादा खतरनाक है। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री को अच्छे लोग साथ लेकर चलना चाहिए। यदि वे करप्शन को मजबूती से रोकेंगे तो अच्छा है। यदि मजबूरी में काम करेंगे तो बेड़ा गर्क हो जाएगा। मुख्यमंत्री को बेइमानों को कंट्रोल करना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री का साथ देना चाहता हूं, यदि वे लेना चाहें तो। जब उनसे पूछा गया कि करप्शन अंदर के लोग कर रहे हैं या बाहर के? तो जवाब दिया कि अंदर ही करप्शन है। विधायक ने कहा कि मंत्रियों को 7-7 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाती है। लेकिन विधायकों के लिए 5-5 करोड़ के लिए कहा जा रहा है। जबकि यह 20-20 करोड़ रुपये होनी चाहिए। विधायक भी चुनकर आते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक करप्शन जिंदाबाद है तब तक किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता।

Post a Comment

0 Comments