- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 17वें दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री बोले
20 फरवरी 2020, 3:43 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

कुरुक्षेत्र। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि शिक्षा से अधिक संस्कारों की जरूरत होती है। नहीं तो शिक्षित आतंकवादी भी होता है। वह संस्कारो के बिना हत्या करने लग जाता है। छोटे मन वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता। व्यक्ति के लिये चरित्र बड़ा होना चाहिए। भारत ने हमेशा चरित्र को प्राथमिकता दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 17वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। करीब 25 मिनट के सम्बोधन में उन्होंने चरित्र, मन और संस्कार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हरियाणा के हर गांव से सैनिक या अधिकारी है। हरियाणा के नौजवानों ने देश ही नहीं बल्कि विश्व में नाम रोशन किया है। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री के साथ श्रीमद्भागवत गीता भी भेंट की गई। गीता की जन्मस्थली से अपनी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी विश्व भर में गीता के ज्ञान को भी पहुंचाएंगे। 17वें दीक्षा समारोह के दौरान कुल 1339 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें बैचलर आॅफ टेक्नोलॉजी की 847, मास्टर आॅफ टेक्नोलॉजी की 317, मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 24, मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लिकेशन की 73 व डॉक्टर आफ फिलॉसफी की 78 डिग्रियां शामिल हैं। बेस्ट आॅल राउंडर का खिताब प्रोडेक्शन एवं इंडस्ट्रिल (मैकेनिकल विभाग) के छात्र अक्षत सिंगल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा रविशा को मिला। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि एस रविनारायणन को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।


0 Comments