इस मोबाइल एप पर घर बैठे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकेंगे प्राईमरी स्कूलों के बच्चे


     कार्टून व फिल्मों के माध्यम से पढ़ाई को बनाया गया है अत्यंत सरल व रूचिकर


हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़/यमुनानगर। लॉकडाऊनको मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार ने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है जिसके माध्यम से प्र्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के बच्चे खेल-खेल में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस मोबाइल एप पर कार्टून व फिल्मों के माध्यम से पढ़ाई को सरल व रूचिकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद साबित होगी। इस एप्लीकेशन का उपयोग शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों के अलावा शिक्षा विभाग द्वारा भी किया जा सकेगा। इसमें विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निदेर्शों से संबंधित पत्र व सूचना भी उपलब्ध होंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आवश्यकता पडऩे पर सभी तरह की सूचनाएं अथवा विभागीय सर्कुलर और आवश्यक आंकड़े इस संपर्क बैठक मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा सभी के साथ सांझा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन का आॅनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण में भी उपयोग किया जा सकता है जिससे शिक्षक-प्रशिक्षण मे होने वाले समय और खर्चों को बचाया जा सकता है।

जानें क्या है यह संपर्क बैठक मोबाइल एप्प
इस संपर्क बैठक मोबाइल एप्लीकेशन में विभिन्न अवधारणाओं के लगभग 500 वीडियो और आॅडियो हैं। हिंदी भाषा में गणित विषय की अवधारणाएं मूर्त रूप से समझाई गई हैं तथा हिंदी में बहुत सारी कहानी और कविताएं तथा फोनिक प्रैक्टिस दिए गए हैं। इस एप्लीकेशन से बच्चों का अंग्रेजी पढऩा-लिखना भी आसान हो सकेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षक अपने विद्यालय में होने वाले काम को दूसरे शिक्षकों के साथ सांझा कर सकते हैं और उस पर सुझाव भी ले सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन का प्लेटफार्म फेसबुक की तरह दिखने वाला प्लेटफॉर्म है, इस पर शिक्षकों को कमेंट करने, लाइक करने, पोस्ट डालने आदि के अंक दिए जाएंगे और उनको इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे कि उनका उत्साहवर्द्घन हो सकेगा। अभिभावक इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर अपने बच्चों के साथ बैठकर उनको पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो दिखा सकते हैं और लॉकडाऊन के दौरान बच्चों के शिक्षण के काम को जारी रख सकते हैं।

वर्कशीट में अभ्यास भी कर सकते हैं बच्चे 
एप्लीकेशन में दिए गए वर्कशीट की सहायता से बच्चों का अभ्यास भी कराया जा सकता है और साथ में प्रगति का आंकलन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस एप्लीकेशन में शिक्षकों की प्रगति को देख सकता है तथा उनके द्वारा देखे जा रहे वीडियो वह किए जा रहे कार्य का विवरण भी ले सकता है।

Post a Comment

0 Comments