हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए जहां समाजसेवी संस्थाएं सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं वहीं लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश के कुछ निजी स्क्ूलों ने भी अप्रैल,मई व जून की फीस माफ कर अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान की है। (These-schools-in-Haryana-waived-April-May-and-June-fees) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नये दाखिले के लिए अप्रैल, मई और जून, 2020 के महीनों की फीस माफ करने के लिए फरीदाबाद के डिवाइन पब्लिक स्कूल व यमुनानगर के स्प्रिंगफील्ड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और इस नेक उदाहरण के तहत राज्य के अन्य निजी स्कूलों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया। स्कूल के प्रिंसिपल विकास गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अभिभावकों को राहत देने के लिए नये दाखिले के लिए तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। मनोहर लाल ने एम.एस. साहनी, स्प्रिंगफील्ड्स पब्लिक स्कूल, यमुनानगर के अध्यक्ष द्वारा कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर कई पहल करने के साथ-साथ किताबों पर 20 प्रतिशत की छूट देने और छात्रों को मुफ्त में कॉपी और नोटबुक उपलब्ध कराने, के लिए भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि कई और स्कूल कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए इसी तरह के राहत भरे नेक कार्य करेंगे।


0 Comments