हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद जोरों से जारी है। पहले तीन दिनों में 163 खरीद केंद्रों पर 8882 किसानों ने रिपोर्ट की और खरीद एजेंसियों, अर्थात हैफेड और राज्य भंडारण निगम द्वारा इन किसानों से लगभग 23222.38 मीट्रिक टन सरसों की की गई। ( Haryana-Mustard-purchase-in-163-grain-markets-in-full-swing) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि खरीद के पहले तीन दिनों में राज्य में कुल 56781.68 मीट्रिक टन की सरसों खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि 91 किसानों ने स्वेच्छा से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 1,02,670.62 रूपए की राशि का योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि अब नियंत्रण क्षेत्रों (कंटेन्मेंट जोन) में किसानों को उपज की खरीद के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत विवरण के अनुसार उपज की खरीद करेगी।


0 Comments