हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा उर्दू अकादमी की ओर से सभी कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने अप्रैल माह के मूल वेतन का 10 प्रतिशत भाग स्वेच्छा से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में देने का संकल्प लिया है। अकादमी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अकादमी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मार्च माह में भी अपना एक दिन का वेतन इसी कोष में जमा करा चुके हैं। यह सिलसिला वर्तमान संकट काल में जारी रहेगा। इसके अलावा, हरियाणा उर्दू अकादमी स्टाफ ने अपने निजी स्तर पर नगर निगम पंचकूला के आयुक्त को, राशन के पैकेट, सैनेटाइजर व मास्क आज दिए हैं। यह सिलसिला भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अकादी के उपाध्यक्ष एवं निदेशक श्री चन्द्र त्रिखा ने प्रदेश के सभी ऐसे साहित्यकारों/अदीबों से भी अपील की है कि जो आर्थिक रूप से समृद्ध हैं वे अपने सार्म्थय के अनुसार ह्यहरियाणा कोरोना रिलीफ फंड खाता न. 39234755902 आई.एफ.एस.सी. कोड- आईएफएससी 0001509, स्टेट बैंक आफ इंडिया, सेक्टर-10, पंचकूला में योगदान दें। इसके अलावा, उक्त फंड के नाम अपना क्रास्ड चैक/ड्राफ्ट भेज सकते हैं ताकि अदबी वर्ग की ओर से भी इस आपदा में अपना वित्तीय योगदान दर्ज कराया जा सके।


0 Comments