
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों और मैडिकल कॉलेजों में दो डायलेसिस मशीनें विशेष रूप से कोविड-19 के ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित रखी जाएंगी, जिन्हें डायलेसिस की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त सभी 11 विशेष कोविड-19 अस्पतालों में 100-150 बिस्तरों को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखने के उपरांत शेष वार्ड और ओपीडी अन्य मरीजों के उपचार के लिए सामान्य रूप से कार्य शुरू कर देंगी। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई एक बैठक में लिया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री बैठक में बताया गया कि सभी उपायुक्तों को सम्बन्धित जिलों कीसभी मार्केट एसोसिएशन के साथ परामर्श के उपरांत सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का उचित अनुपालन करते हुए आवश्यकतानुसार ग्रीन और औरेंज जिलों में आने वाले सभी बाजारों में दुकानें खोलना सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकृत किया गया है।

0 Comments