औद्योगिक इकाईयों को दोबारा चालू करने के लिए इस पोर्टल पर लेनी होगी मंजूरी
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। कोरोना संकट के मद्दनेजर बंद की गई प्रदेश की कंपनियों में फिर से काम शुरु हो गया है। लॉकडाउन-3 में मिली छूट के बाद प्रदेश में अब तक 19626 औद्योगिक इकाईयों में काम शुरु हो गया है। औद्योगिक इकाइयों को पुन: खोलने के लिए इस पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर आटोमैटिक स्वीकृृतियां प्रदान की जा रही हंै। अब तक 11,21,287 श्रमिकों को कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नए दिशानिदेर्शों के तहत 4 मई से आटो स्वीकृति को एक्टीवेट कर दिया गया है और 7338 आवेदनों के तहत 4,89,182 श्रमिकों को उद्योगों में काम करने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 4164 इकाईयों के 3,02,084 श्रमिक शहरी क्षेत्रों तथा 3174 इकाईयों के 1,84,098 श्रमिक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करेंगे। मुख्य सचिव ने औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वे उद्योगों को खोलने के साथ-साथ केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के दिशानिदेर्शों का पालन करें ताकि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से श्रमिकों व कामगारों को बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService और https://saralharyana.gov.in/ पर उद्योगों को पुन: संचालित करने व श्रमिकों को बुलाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, आवश्यक व गैर-आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं हैं। उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारियों व उद्यम संगठनों के प्रतिनिधियों से आहवान करते हुए कहा कि हम सब लोगों को मिलकर जनता की मदद करनी है और आपातकालीन सेवाओं व अर्थ-व्यवस्था का संतुलन भी बनाए रखना है ताकि हमारी भावी पीढियां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपने-अपने क्षेत्र को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से भी बचाए रखना है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वे उनके अपने-अपने प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों को समझाएं कि घर जाने के बाद उन्हें वहां की राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा जांच के पश्चात 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा, इसलिए वे यहीं पर रूककर अपने-अपने प्रतिष्ठानों में काम करें। बैठक में एचएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों व निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए खुले मन से स्वागत करती है। इसके अलावा, कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते चीन में स्थापित बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ईकाईयों को राज्य में स्थापित करने के लिए भी पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारियों व उद्यम संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि कोई बहुराष्ट्रीय कंपनी अपना बेस चीन से स्थानातंरित कर हरियाणा में स्थापित करना चाहती है तो हरियाणा सरकार की ओर से उस कंपनी को पूरा सहयोग किया जाएगा।

0 Comments