केंद्रीय कारागार-2 का निरीक्षण करने पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या आकांक्षा


केंद्रीय कारागार-2 का निरीक्षण करने पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या आकांक्षा

कारागार में बंद महिला बंदियों व बच्चों से की मुलाकात 

Media Junction 
हिसार । हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या आकांक्षा ने आज केंद्रीय कारागार-2 में पहुंचकर महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां महिलाओं व बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व परेशानियों की जानकारी ली तथा कारागार अधिकारियों से इनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कारागार में बंद बच्चों तक उनके सभी अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय कारागार-2 में पहुंचकर आयोग की सदस्या आकांक्षा ने जेल अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंनेे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, खेल व मनोरंजन की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक संजीव कुमार पातड़, उपाधीक्षक राय सिंह, बाल आयोग के सदस्य नरेश जागलान, अनुपमा, अनिता ग्रेवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments