सेना में भर्ती को हो जाएं तैयार, 20 अगस्त से अम्बाला में भर्ती रैली
चंडीगढ़, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र के उम्मीदवार ले सकते हैं भाग
हिसार मीडिया जंक्शन
अम्बाला। यदि आप भी भारतीयस सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो अब आपके पास सुनहरी मौका है। अम्बाला कैंट सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 20 से 30 अगस्त तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी पदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस रैली में हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र जिला और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे। इस भर्ती के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा तथा आॅनलाइन आवेदन 21 जून 2019 से 4 अगस्त 2019 तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवार सेना की भर्ती साइट पर भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की जानकारी ले सकते हैं। हिसार मीडिया जंक्शन अम्बाला। यदि आप भी भारतीय
Hisar Media Junction


0 Comments