सावधान अभिभावक ! कदम-कदम पर बैठे हैं हैवान
दुकान से नींबू लेने आई 8 साल की बच्ची से 15 वर्षीय किशोर ने किया दुराचार
हिसार मीडिया जंक्शन
सिवानी मंडी। यदि आपके घर भी बहन या बेटी है तो कृप्या सावधान हो जाएं। बेटियों को अकेला बिल्कुल न छोड़ें, हर पल नजर बनाए रखें क्योंकि बाहर तो कदम-कदम पर हैवान बैठे हैं। Hisar Media Junction उपमंडल सिवानी के गांव में दुकान से नींबू लेने गई एक आठ साल की बच्ची को दुकानदार के 15 वर्षीय बेटे ने घर में बुलाकर दुराचार कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को अदालत में पेश बाल सुधार गृह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना वीरवार दोपहर की है। आठ साल की बच्ची गांव में घर के पास ही दुकान से नींबू लेने गई थी। यहां दुकान में मौजूद दुकान मालिक का 15 वर्षीय बेटा उसे अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को ना बताए। घटना के तीन घंटे बाद शाम करीब पांच बजे बच्ची ने दर्द की शिकायत की और अपने साथ दिन में हुई पूरी घटना के बारे में परिजनों को बता दिया। परिजन बच्ची को लेकर दुकान पहुंचे लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत झूंपा पुलिस चौकी में की गई। नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस बच्च को मेडिकल के लिए भिवानी ले गई। झूंपा चौकी इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिवानी थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Comments