शिक्षामंत्री बोले, किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा आ रही है तो मुझे फोन करें


शिक्षामंत्री बोले, किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा आ रही है तो मुझे फोन करें

नारनौल के अपार होटल में आयोजित कार्यक्रम बोले रामबिलास

हिसार मीडिया जंक्शन
महेंद्रगढ़/नारनौल। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अगर किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा हो तो कॉल करें। शिक्षामंत्री होने के नाते आपके पिता का फर्ज निभाते हुए पढ़ाई को पूरा कराऊंगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे अकेले हो गए हैं। विद्यार्थियों को करिअर काउंसिलिंग के साथ माता पिता के स्नेह की जरूरत है। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मंगलवार को नारनौल के अपार होटल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 12वीं के आर्ट , साइंस, कामर्स के 360 मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को मेडल , सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में शिक्षामंत्री ने कहा जीवन में संघर्ष बेहद जरूरी है। बिना संघर्ष के सफलता का अर्थ नहीं है।अपने जीवन के जेल में बिताए दिनों को साझा करते हुए कहा कि हमें अपने कर्म पर विश्वास रखना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में आलस्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पांच साल में शिक्षा का स्तर सुधरा है। रिजल्ट में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया है। हरियाणा बोर्ड में टॉप 5 स्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए। माता-पिता ही अपने बच्चे के पहले अध्यापक होते हैं। आज भागदौड़ भरी जिंदगी में मां-बाप के पास समय नहीं है। अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। उनकी समस्याओं को जानना चाहिए। उनका निदान करने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय में विद्यार्थी खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।


360 को किया सम्मानित
‌समारोह में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने 12वीं के 360 मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को मेडल- सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। शिक्षामंत्री ने बेटियों को अपने निजी कोष से शगुन देकर सम्मानित किया।शिक्षामंत्री ने मेेधावियों के साथ ग्रुप फोटो भी कराया

Post a Comment

0 Comments