मिशन स्किल डेवल्पमेंट : सोनाली फोगाट नेविद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

मिशन स्किल डेवल्पमेंट :   सोनाली फोगाट नेविद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

हरियाणा कला परिषद की निदेशक सोनाली फोगाट
जवाहर नगर  स्थित  डीएवी इंस्टीट्यूट में करवाया गया पाठ्यक्रम

Hisar Media Junction
हिसार। 
हरियाणा कला परिषद की निदेशक सोनाली फोगाट ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं हरियाणा स्किल डेवल्पमंेट मिशन के तहत चलाए जा रहे ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्सिज के समापन पर जवाहर नगर स्थित डीएवी इंस्टीट्यूट में पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक सोनाली फोगाट ने कहा कि युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार की कौशल विकास योजनाएं बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन केंद्रों में ग्रामीण व शहरी युवा प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करके न केवल सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरी पा रहे हैं बल्कि अपना स्वयं का रोजगार करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर पा रहे हैं।
उन्होंने पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों से बात की और उनके सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और मेहनत से अपनी मंजिल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के डायरेक्टर गौरव चहल ने संस्थान में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments