बहबलपुर में नशेडी़ ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

क्राईम । नशे ने किया एक और घर का नाश

बहबलपुर में नशेडी़ ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Hisar Media Junction
हिसार। जिले के गांव बहबलपुर में नशे ने एक और घर का नाश कर दिया।यहां एक नशेडी़ ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि नशे की लत के चलते अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। अब पिछले तीन दिन से वह घर से लापता था, अचानक आया तो फिर से कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद रात को उने पत्नी का गला दबा दिया और मौके से भाग निकला, लोगों को पता चला तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो23 वर्षीय पत्नी पूनम का शव हिसार के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है। रविवार को उसकापोस्टमार्टम किया जाएगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि भजन लान ने बताया कि पूनम की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व अग्रोहा के चिड़ौद गांव में की थी। काफी दिनों से यहां बहबलपुर में आकर रहने लग गया। सरपंच की मानें तोपूनम का पति विजय कुमार नशा करता है। इसके चलते अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। पिछले तीन दिन से वह घर से लापता था।
वापस आनेे बाद उसने शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे पूनम की हत्या कर दी। गांव वालों को पता चला तो आरोपी मौके से भाग चुका था। उसे पकड़कर लोगाें ने पुलिस के हवाले कर दिया। उधरसदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बहबलपुर में रात को हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि अभी आरोपी विजय कुमार को राउंडअप किया है। हत्या किस वजह से हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

Post a Comment

0 Comments