रातभर रिमझिम, भोर होते ही झमाझम
मस्ताने मौसम में खुली शहरवासियों की आंख
अगले 3 दिन तक ऐसा ही रहने वाला है मौसम का मिजाज
Hisar Media Junction
हिसार। मौसम विभाग का अनुमान बिल्कुल सही निकला। ठीक वही हुआ, जैसा बताया गया था। शनिवार देर रात से ही शुरू हुई रिमझिम रविवार भोर होते-होते झमाझम बरसात में बदल गई। सुबह शहरवासियों की जब आंख खुली तो बादलों की गड़गडा़हट व बरसात से मौसम सुहाना हो गया। बता दें कि मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 जून को 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में जून के पहले 13 दिनों में 84 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यदि 19 जून तक मानसून पूर्व बौछारें पड़ीं तो कुछ हद तक इस कमी की भरपाई हो सकती है। पिछले 12 घंटे में अंबाला, भिवानी, करनाल, नारनौल, रोहतक, हिसार समेत कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।
ये है मौसम का पूर्वानुमान
16 को आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ दो बार बूंदाबांदी
17 को आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ दो बार बूंदाबांदी
18 को छाए रहेंगे आंशिक बादल
19 को आंशिक बादल और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश

0 Comments