जानें कब- कहां होनी है सेना भर्ती रैली
मीडिया जंक्शन न्यूज
- चण्डीगढ़। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए अब सुनहरा अवसर आ गया है। महेन्द्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी और चरखी दादरी के लिए भर्ती रैली 20 से 30 जुलाई, तक रेवाड़ी के राव तुला राम स्टेडियम में, जिला अम्बाला,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला व केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए भर्ती रैली 20 से 30 अगस्त तक तेजली स्टेडियम जगाधरी (यमुनानगर) में, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान की महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली 20 से 27 सितम्बर तक खडग़ा स्टेडियम, अम्बाला छावनी और जिला रोहतक, सोनीपत, झज्जर व पानीपत के लिए भर्ती रैली 9 से 18 अक्तूबर तक राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में आयोजित की जाएगी। हरियाणा सरकार ने संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में होने वाली भर्ती रैलियों के लिए सेना अधिकारियों को पूर्ण सहयोग करें। इसमें 400 मीटर ट्रैक वाला एक मैदान और चिकित्सा जांच के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचा मुहैया करवाना शामिल है। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में जिला हिसार, यमुनानगर, अम्बाला, रोहतक और रेवाड़ी के उपायुक्तों को लिखे एक अर्ध सरकारी पत्र में उन्हें रैली स्थल पर उपयुक्त प्रशासनिक व्यवस्था करके तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करके रैलियों के सुचारू संचालन हेतु पूर्ण सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।


0 Comments