हरियाणा : काॅलेज छात्राओं के सशक्तिकरण की तैयारी

     
काॅलेज छात्राओं के सशक्तिकरण की तैयारी

148 सरकारी कालेजों में खर्च होंगे 1.70 करोड़ 




मीडिया जंक्शन न्यूज



Jun 22, 2019, 08:09 AM 
  • चंडीगढ़।शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए थिएटर, पेंटिंग, शिल्प कार्यशालाओं आदि का आयोजन करवाया जाएगा। इस प्रकार के आयोजनों पर राज्य के 148 सरकारी कालेजों में 1.70 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छात्राओं की अव्यक्त प्रतिभा को बाहर लाकर उसका विकास करना और कौशल में वृद्धि करना चाहती है। उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा और विभिन्न कानूनों दहेज, शादी, संपत्ति अधिकार, यौन उत्पीडऩ, कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कानूनों के बारे और नियमों, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सेमीनार, एक्सटैंशन लैक्चरर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, लिंग-संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जिसमें छात्र /पुरूष शिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी कालेजों में सभी गल्र्स कॉमन रूम को छात्राओं की जरूरत अनुसार उसको बेहतर बनाया जाएगा। प्रत्येक कालेज के इन गल्र्स कॉमन रूम में एक महिला चपरासी भी नियुक्त की जाएगी।हरियाणा सरकार द्वारा स्कूली स्तर से ही छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बालिकाओं का स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए ‘बालिका शिक्षा वाहिनी योजना’ के तहत सरकारी बसों के माध्यम से मुफ्त बस सेवा छात्राओं को प्रदान की जा रही है। सरकारी स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षाओं की छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें भी प्रदान की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments