खबर का असर : चलती बस में महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाला कंडक्टर सस्पेंड


चलती बस में महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाला कंडक्टर सस्पेंड 


वायरल वीडियो में बस की सीट पर महिला से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा था ये शैतान कंडक्टर 
तोशाम-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में 16 जून को बनाया गया है ये वीडियो 


हिसार मीडिया जंक्शन हिसार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भिवानी डिपो की बस में सो रही महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी कंडक्टर को आखिरकार हरियाणा रोडवेज ने सोमवार को सस्पेंड कर ही दिया। सोशल मीडिया ने मामले को तूल दिया तो रोडवेज विभाग ने महज 24 घंटे Hisar Media Junction के भीतर कार्रवाई कर डाली जो कि काबिले तारिफ है। लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि कल को कोई और कंडक्टर इस तरह की बेहूदा शर्मनाक हरकत नहीं करेगा। कुछ दिन बाद जब मामला ठंडा पड़ जाएगा तो यही विभाग इसे पुन: बहाल कर देगा और शर्मनाक घिनौनी हरकतों का ये खेल ऐसे ही चलता रहेगा। केवल कंडक्टर ही नहीं बसों में यात्री के रूप में और भी कई तरह के शैतान इस तरह की घटिया हरकतें कर रहे हैं, क्या रोडवेज विभाग व पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कोई सख्त एक्शन लेगा। क्या सरकार, रोडवेज विभाग व पुलिस प्रशासन बेटियों को आज यह वादा कर सकता है कि भविष्य में वे बसों-ट्रेनों में पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी। अगर सरकार यह वादा नहीं कर सकती तो कम यसे कम इस शर्मनाक कृत्य को रोकने हेतू कोई ठोस रणनीति तो बनाई जा ही सकती है। 

Post a Comment

0 Comments