अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हिसार में सांसद बृजेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि
नारनौंद में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु होंगे मुख्य अतिथि
जिला मुख्यालय के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Hisar Media Junction
हिसार। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला व विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सरकार द्वारा मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद में जबकि हिसार के नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह हिसार के कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी पूरे जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां की जा रही हैं। योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि कार्यक्रमों को भव्य बनाने के साथ-साथ इनमें जन भागीदारी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर महाबीर स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सांसद बृजेंद्र सिंह मुख्यातिथि होंगे। इसी प्रकार नारनौंद में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, आदमपुर में चेयरपर्सन ज्योति बेंदा, उकलाना में चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, हांसी में चेयरपर्सन जवाहर यादव, बरवाला में रणबीर सिंह गंगवा व नलवा में चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र बतौर मुख्यातिथि योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपायुक्त ने बताया कि योग दिवस के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है और पूरे जिला में योग दिवस के प्रोटोकोल के अनुसार योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे योग को अपने नित्य जीवन में अपनाएं और इसका विधिवत् नियमित अभ्यास करके अपने जीवन व शरीर को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने कहा कि जिलावासी 21 जून को अपने नजदीकी योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें।

0 Comments