हांसी,आदमपुर, नारनौंद,नलवा व बरवाला समेत जिलेभर में दिखाई दिया योग का जुनून

    जागरूकता।निरोग रहने का संदेश दे गया योग दिवस

हांसी,आदमपुर, नारनौंद,नलवा व बरवाला समेत जिलेभर में दिखाई दिया योग का जुनून

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 21, 2019, 5:09PM 
हिसार।अंतर्राष्टरीय योग दिवस का आयोजन जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उत्साह के साथ किया गया। जिलावासियों ने विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भागीदारी की। इन कार्यक्रमों में सरकार द्वारा निर्धारित विशिष्टï व्यक्तियों ने आमजन व स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया व उनसे जीवन में योग को अपनाने का आह्वïन किया।
आदमपुर : आदमपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने कहा है कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योगाभ्यास शरीर, मन, विचार एवं कर्म, आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है। चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जो हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से यूएनओ ने वैश्विक रूप से योग को मान्यता मिली है। विश्व के हर देश में योग को मान्यता मिली है और लोग इसे मना रहे हैं, जो हम सब देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारत ने ही विश्व के अन्य देशों को सभ्यता व संस्कृति के बारे में ज्ञान दिया। योग हमारी पुरातन विरासत है। हमारे ऋषि-मुनियों और संत-महात्माओं ने तन-मन, चित्त-वृति, स्वास्थ्य-सोच को विकसित किया और इस विधा को हजारों साल पहले ईजाद किया। योग में भारत विश्व गुरू बना। आज एक बार फिर 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के साथ योग के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने की मुहिम छेड़ी जा चुकी है। इस अवसर पर पवन खारिया, सतेन्द्र सिंह, मनीष इलाहाबादी, घनश्याम, तहसीलदार संजय सिंह, बीईओ वेद दहिया, लक्ष्मी देवी, सुखविंद्र डूडी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद थे।  

हांसी : हांसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से दो हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकोल का अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन जवाहर सैनी ने सभी प्रतिभागियों के साथ एकरूपता व शांति के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र विज, एसडीएम विरेंद्र सहरावत, पूर्व सीपीएस विनोद भयाना, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल, तहसीलदार आत्माराम भादू, बीडीपीओ रामसिंह, बीईओ सुभाष वर्मा, डॉ. दलीप, डॉ. मोनिका शर्मा व  डॉ. बबीता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ योग प्रोटोकोल को विधिवत कराने के लिए शुरूआत की। भारत स्वाभिमान के योग प्रशिक्षण देवेंद्र, पंतजलि योग समिति प्रभारी कुलदीप तथा ज्योति ने योगाभ्यास व प्राणायाम करवाया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा योग का प्रदर्शन भी किया गया।शहर के गणमान्य लोगों, प्रवीण बसंल, धर्मबीर रतेरिया, दिनेश भुटानी, अशोक सैनी, मनमोहन तायल,मनजीत जांगड़ा, अनिल जोगी, गौरव भारतीय, नेहा धवन, मंजू टूटेजा, राजेन्द्र कुमार, कप्तान सिंह, दीपक, सुशील, जय भगवान, प्यारे लाल सैनी, सतबीर सिंह, रामकुमार लांबा, ज्योति, किरण, संदीप, प्रदीप जुनेजा, मीनू, ईश्वरदेवी, अनुज, राजीव, उमा, अनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने योग कार्यक्रम में भागीदारी की। सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न गांवों से आए हुए पंच-सरपंचों ने भी योग का प्रशिक्षण लिया। 

नलवा : नलवा विधानसभा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में चेयरमैन कैप्टेन भूपेंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर हजारों प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास व प्राणायाम किया। समारोह की संयोजक कला परिषद की निदेशक सोनाली सिंह फोगाट, जिला महामंत्री सुजीत कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे। दलबीर बंदा रमेश आर्य कमल शर्मा, अनिल गोदारा, नरेश सोनी सुजीत मुकलान, डॉक्टर दिलबाग सिंह, डॉ. सुनीता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने एकजुटता के साथ योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति से सुनील माकन ने सबको योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र व सोनाली सिंह फोगाट ने कहा की योग हमारी एक प्राचीन परंपरा है और भारत में सदियों से इसका प्रचार-प्रसार होता आया है लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया है। प्रदेश में इसको प्रसिद्घि दिलाने के लिए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया। 
इसी प्रकार नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र लांबा, सुरेश एमसी सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों व हलकावासियों ने, उकलाना विधानसभा क्षेत्र में चेयरमैन श्रीनिवास गोयल व बरवाला विधानसभा में चेयरपर्सन रणबीर सिंह गंगवा की अधक्षता में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने योग कार्यक्रमों में शिरकत की और आमजन को योग को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।


Post a Comment

0 Comments