यमुनानगर : बिलासपुर अड्डे पर रोडवेज में लगी आग


बिलासपुर अड्डे पर रोडवेज में लगी आग


मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 22, 2019, 06:08 PM
यमुनानगर। यमुनानगर के बिलासपुर बस अड्डे पर पहुंची हरियाणा रोडवेज की बस में अचानक से आग लग गई। बस यमुनानगर से बिलासपुर होते हुए छछरौली जा रही थी। जैसे ही बिलासपुर बस अड्डे पर पहुंची तो इंजन से धुआं उठना शुरू हो गया। ड्राइवर ने तत्काल सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। देखते ही देखते आग लग गई और पूरी बस कोचपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

Post a Comment

0 Comments