भई वाह ! लोक सांस्कृतिक विरासत को सहेजेंगी म्हारी छोरियां
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग चला रहा 10 दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला
हिसार। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव खरड़ अलीपुर के भारत सीनियर सैकेंडरी स्कूल में चल रही 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में 50 ग्रामीण युवतियां प्रशिक्षण लेकर प्रदेश की लोक सांस्कृतिक विरासत को संजोना सीख रही हैं। 19 जून को शुरू हुई जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला 28 जून को भव्य समारोह के साथ संपन्न होगी।
वाईसीओ रेखा ऊबा के निर्देशन में सुमन लता, सुमन, आकाश व संदीप द्वारा सांस्कृतिक कार्यशाला में संगीत, गायन-वादन और हरियाणवी, राजस्थानी लोकनृत्य व लोकगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वाईसीओ रेखा ऊबा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण युवतियों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करना और लोक परंपरा व लोक सांस्कृतिक विरासत को संजोना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में ग्रामीण युवतियां पूरे उत्साह के साथ सघन प्रशिक्षण ले रही हैं। इस अवसर पर स्कूल संचालक सुभाष भानखड़, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उपाधीक्षक जसराम, लिपिक भीम सिंह, योगा प्रशिक्षक हरमेश चंद्र के अलावा गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग चला रहा 10 दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 24, 2019, 10:59 PMहिसार। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव खरड़ अलीपुर के भारत सीनियर सैकेंडरी स्कूल में चल रही 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला में 50 ग्रामीण युवतियां प्रशिक्षण लेकर प्रदेश की लोक सांस्कृतिक विरासत को संजोना सीख रही हैं। 19 जून को शुरू हुई जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यशाला 28 जून को भव्य समारोह के साथ संपन्न होगी।

0 Comments