कुछ भ्रष्टाचारी जेल गए और कुछ जाने को तैयार
Hisar Media Junction
पानीपत। अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मनोहर लाल ने विपक्षी नेताओं पर बिना नाम लिए तंज किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिना भेदभाव के नौकरियां दी। जबकि दूसरी विपक्षी पार्टियां रेवड़ी बांटती हैं और अपनों-अपनों को देती हैं। चाहे भ्रष्टाचार करके देनी पड़े। वे अलग बात है फिर जेल के रास्ते देखने पड़ते हैं। कोई जेल जा चुका है और कोई जेल जाने के लिए तैयार बैठा है। उन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता।मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए बधाई दी और विधानसभा चुनाव में दोबारा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी करामाती पार्टी है, जो लोग आज मंच के नीचे बैठे हैं, वे कब मंच के ऊपर आ जाएं किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता का स्वार्थ सत्ता प्राप्त करना होता है और इस सत्ता के माध्यम से वे मैं, मेरा परिवार इसी सीमा तक बने रहते हैं। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता का यह टारगेट नहीं है। सता प्राप्त होती है तो वे यात्रा की शुरूआत मानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां ने राजनीतिक रुप से भेदभाव खड़े कर दिए। खासकर इलाके के भेदभाव। हम लोगों के जिलों और जातियों के हिसाब से नहीं बांटेंगे। आज हमसे कोई पूछे तो जुड़ाव इस प्रदेश से जोड़कर कहे कि मैं हरियाणवी हूं। मेरे मन में प्रदेश का गौरव खड़ा होना चाहिए।

0 Comments