बलवंत चावला व सुनील चौपड़ा मामले की हो सीबीआई जांच
सर्वजन समाज पार्टी ने उठाई मांग वर्षों से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं परिजन, अभी तक नहीं मिला न्याय
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 21, 2019, 10:16 PM
हिसार।सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 1984 के दंगों में मारे गए सिख पीडि़त परिवारों को न्याय दिला रही है परंतु हरियाणा की भाजपा सरकार में भी ऐसी दो घटनाएं हुई हैं जिनको न्याय तो क्या हरियाणा सरकार उनकी जांच तक करवाने से डरती है बल्कि हरियाणा सरकार इन केसों को दबा रही है इससे जाहिर होता है कि पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने में खट्टर सरकार नाकाम साबित हुई है। चावला ने कहा कि एक घटना पटेल नगर हिसार की है जिसमें एक व्यक्ति बलवंत चावला की दिन-दिहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और जनता के भारी विरोध पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी परंतु उनके बूढ़े पीडि़त परिवार को अब तक हरियाणा सरकार ने न्याय नहीं दिया है। चावला ने कहा कि दूसरी घटना सुनील चौपड़ा बरवाला की है जिसका बरवाला शहर में अपहरण कर लिया गया और जनता के भारी विरोध पर बरवाला थाना में एफआईआर दर्ज की गई और हरियाणा सरकार से कई बार सीबीआई की जांच की मांग की गई फिर भी आज तक सुनील चौपड़ा का कोई पता नहीं चला है। खट्टर सरकार इन दोनों केसों की सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहती परंतु पीडि़त माता-पिता रो-रो कर पागल हो चुके हैं। सुनील चौपड़ा के पिता कश्मीरी लाल चौपड़ा खट्टर सरकार से कई बार फरियाद की कि उनके लडक़े को न्याय दिलाया जाए अर्थात सीबीआई जांच करवाई जाए परंतु खट्टर सरकार ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पीडि़त परिवार से ऐसा व्यवहार करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। इन दोनों पीड़त परिवारों की खट्टर सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है इसमें क्या राज छिपा है। चावला ने कहा कि सरकार ने सुनील चौपड़ा व बलवंत चावला की जांच तीन माह में सीबीआई को नहीं सौंपी और पीडि़त परिवार को न्याय नहीं दिलवाया तो सर्वजन समाज पार्टी का हिसार, बरवाला, नलवा, विधानसभा चुनाव में यह मुख्य मुद्दा होगा कि खट्टर सरकार पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं दिला सकती है। इस मुद्दे पर सर्वजन समाज पार्टी जनता से वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि सर्वजन समाज पार्टी बलवंत चावला और सुनील चौपड़ा मामले की सीबीआई जांच करवाने को हर संघर्ष के लिए तैयार है।चावला ने बताया कि वहीं सोसायटी घोटाले में भी वे गत 11 जून को रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हरियाणा ह्यपंचकूला को मिले थे जिस पर रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया है। इसी के संबंध में तथा मीटिंग की जानकारी देने के लिए सर्वजन समाज पार्टी की ओर से सोसायटी पीडि़तों की एक बैठक 23 जून को सुबह 9 बजे पुरानी सब्जी मंडी पार्क में रखी गई है। 13 सोसायटी पीडि़त खाताधारी के अतिरिक्त शहर निवासी भी इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी सोसायटी पीडि़त खाताधारियों से आह्वान किया कि वे इस बैठक में अवश्य भाग लें।
0 Comments