HAU में रोजगार मेला 28 जून को
18-40 उम्र के 12वीं पास युवा ले सकते हैं हिस्सा
हिसार। हरियाणा सरकार की योजना के तहत युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार विभाग के निदेशक के आदेशानुसार हकृवि स्थित रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र में बेरोजगार युवाओं के लिए 28 जून को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी डॉ. ललिता मेहतानी ने बताया कि प्रार्थियों को समायोजित करने के लिए विभिन्न कंपनियों जैसे एचपी कॉटन टेक्नोलॉजी, नवभारत फर्टिलाइजर, जी-4, पुखराज हेल्थ केयर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, उज्जवल, बायोटेक, सिरसा मारुति व जमैका द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस रोजगार मेले में 12वीं से स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता वाले युवा भागीदारी कर सकते हैं। आवेदक युवाओं की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए तथा वे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय के पंजीकरण कार्ड सहित 28 जून को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
18-40 उम्र के 12वीं पास युवा ले सकते हैं हिस्सा


0 Comments