नूंह के अपग्रेड हुए सरकारी विद्यालयों के लिए 121 नए पद मंजूर


नूंह के अपग्रेड हुए सरकारी विद्यालयों के लिए 121 नए पद मंजूर 

मीडिया जंक्शन समाचार 
नूंह। हरियाणा सरकार ने जिला नूंह में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के तौर पर अपग्रेड किये गए सरकारी स्कूलों के लिए 121 नए पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इन पदों पर सालाना 5. 91 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के प्रस्ताव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अनुमति से इन सरकारी स्कूलों के लिए प्रिंसिपल के 6, पीजीटी के 72, सहायक शिक्षक कंप्यूटर के 10, क्लर्क के 5, लैब अटेंडेंट के 18 और चतुर्थ श्रेणी के 10 पदों को स्वीकृति दी गई है। चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों को आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 1 के तहत भरा जाएगा।  कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जिला नूंह के 10 उच्च और माध्यमिक स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अपग्रेड किया गया है। इनमें जमालगढ़, सिंघर, सुन्ध, टेर, शाहचोखा, राजपुर, जडौली, लौहिंगा कलां, नई और बिसरू गांव के स्कूल शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments