राज्य मंत्री अनूप धानक ने गिनवाया गठबंधन सरकार का 100 दिन का कामकाज

10 फरवरी 2020, 8:15
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में कई वायदे पूरे किए हैं। जिससे प्रदेश की जनता को बड़ा फायदा हुआ होगा। राज्यमंत्री अनूप धानक ने अपने उकलाना स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात की व जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका समाधान करने के आदेश दिए। राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि 100 दिनों के अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने एचटेट की परीक्षा के लिए 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनवाने, मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 10 फीसद आरक्षण देने, बुढ़ापा-विधवा एवं दिव्यांग मासिक पेंशन को 2250 मासिक करने, एचटेट की मान्यता 5 साल से बढ़ाकर 7 साल करने, भावांतर भरपाई योजना में गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, अमरूद और किन्नु शामिल करने,  500 से अधिक कर्मचारियों वाले विभागों में आॅनलाइन तबादला नीति लागू करने, राज्य के 13 फीसदी यानी 872 गांव में शराबबंदी, अधीनस्थ अदालतों में हिंदी भाषा का उपयोग करने, हाईकोर्ट में अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा के इस्तेमाल के लिए राज्यपाल से अनुरोध, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए मेडिकल के पीजी पाठ्यक्रमों में नियमित आरक्षण, जींद में 664 करोड की लागत से मेडिकल कॉलेज, सूक्ष्म सिंचाई के लिए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत करने, सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर बड़वासनी में 200 करोड रुपए की आरओबी स्वीकृत, 282 करोड़ की लागत से 11 आरओबी तथा पुलों के निर्माण कार्य अलाट, होडल में कालेज और पंचकूला में संस्कृत मॉडल स्कूल, मनसा देवी पंचकूला में संस्कृत महाविद्यालय सहित कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एक लाख से अधिक परिवारों को पहचान पत्र दिए गए हैं। प्रदेश के गांव को लालडोरा मुक्त किया जाएगा, 2022 तक हर घर की रसोई तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। गांव में लगभग 6 लाख नियमित कनेक्शन चयनित किए गए थे। इनमें से 100 दिनों के अंदर 2 लाख से अधिक कनेक्शनों को मामूली फीस देकर नियमित किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने 2024 तक इसका टारगेट रखा है लेकिन हरियाणा में इसे 2 साल पहले ही पूरा किया जाएगा। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अभी तक ग्रेजुएशन तक के लिए शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण मिलता था अब पोस्ट ग्रेजुएट के लिए भी लागू किया गया है। इस मौके पर अनिल बालकिया, कुलदीप कोहाड़, नेकीराम, राजेश गोदारा, रामकिशन बिठमड़ा, बिंद्र बिठमड़ा, ननु पातड़ आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments