उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार के 100 दिनों को बताया ऐतिहासिक
10 फरवरी 2020, 8:05 AM
संदीप कम्बोज। हरियाणामीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आगामी 17 फरवरी से शुरू हो जाएगा। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में अनेक एतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रत्येक वर्ग को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार प्रथम बार प्री-बजट सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की नीतियों पर चर्चा की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने हेतू बिल का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र के प्रथम सप्ताह में रखने का प्रयास किया जाएगा। इस बिल में यह प्रावधान किया गया है कि 50 हजार रुपए प्रति माह से कम वेतनमान की निजी क्षेत्र में सभी नौकरियों के रोजगार का हक हरियाणा वासियों को देंगे। आज के बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन मामलों को छोड़कर एडहॉक आधार पर रोजगार के मामलों में 6 माह में परिवर्तन करने का प्रावधान बिल में किया गया है। भविष्य में निजी औद्योगिक क्षेत्र में दिए जाने वाले रोजगार में 75 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। ईंट भट्टा क्षेत्र में श्रम आयुक्त को छूट का अधिकार दिया गया है, जहां पर प्रदेश का अकुशल एवं कुशल मजदूर कार्य नहीं करता है। प्रदेश में फूड एवं बिवरेज तथा रैस्टोरैंट व्यवसाय के उच्च कोटी के प्रशिक्षण संस्थान हैं। इस क्षेत्र में प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलवाने के प्रयास करेंगे।


0 Comments