10 फरवरी 2020, 7:44 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने हरियाणा में 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के प्लिंथ के निर्माण हेतू हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) को नोडल एजेंसी नामित किया है। ये प्लिंथ गेहूं के भण्डारण हेतू बनाए जाने हैं।हैफेड के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह स्कीम निजी पूँजीकतार्ओं द्वारा भण्डारण का आधारभूत ढांचा तैयार कर हैफेड को देने का अच्छा अवसर प्रदान करती है। इस स्कीम में सफल आवेदकों को भण्डारण निर्माण के बदले तीन साल के किराये की गारंटी प्रदान की जा रही है। इसके लिए हैफेड ने प्रतिभागियों से आॅनलाइन निविदायें आमंत्रित की हैं और निविदा जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। निविदा का पूर्ण विवरण हैफेड की वेबसाइट ६६६.ाँंी.िॅङ्म५.्रल्ल से प्राप्त कर सकते हैं।
हांसी व बरवाला में खुलेंगे 75-75 हजार मीट्रिक टन के गोदाम
हिसार। वर्ष 2020-21 में रबी सीजन के दौरान गेहंंू के भंडारण के लिए हैफेड द्वारा ओपन पलिंथ के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। हैफेड के जिला प्रबंधक एसएन भारद्वाज ने बताया कि अनाज के भंडारण के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा राज्य में 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन पलिंथ की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हैफेड विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। हैफेड की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हैफेड डॉट जीओवी डॉट इन तथा ई-खरीद पोर्टल एचटीटीपीएस एट दा रेट इटेंडर्स डॉट एचआरवाई डॉट एनआईसी डॉट इन पर 20 लाख मीट्रिक टन की ओपन पलिंथ के लिए 3 वर्ष की गारंटी पर आधारित टैंंडर निकाले गए थे। इसमें बरवाला तथा हांसी में 75-75 हजार मीट्रिक टन के पलिंथ के टैंडर मांगे गए थे जिसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी थी। उन्होंने बताया कि अब मुख्यालय से प्राप्त निदेर्शों के अनुसार ओपन पलिंथ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 फरवरी सांय 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए योग्यता, आवश्यक कागजात जमा कराने तथा स्कीम की पूरी जानकारी एवं शर्तें हैफेड विभाग के पोर्टल पर दी गई हैं। जिला प्रबंधक ने बताया कि इसमें भाग लेने की इच्छुक पार्टियां अपनी निविदाएं निर्धारित ईएमडी के साथ 10 फरवरी सायं 5 बजे तक आॅनलाइन जमा करवा सकती हैं।


0 Comments