जानें, क्या हैं 17 खरीफ फसलों के बढ़े हुए दाम
मीडिया जंक्शन न्यूजचंडीगढ़। हाल ही में मोदी सरकार ने खरीफ फसल 2019-20 मौसम के लिए 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन बढ़ाए हैं। 17 खरीफ फसलों में हरियाणा की मुख्य खरीफ फसलें धान, कपास, बाजरा ही हैं परंतु अब किसानों का रूख मक्का, अरहर, सूरजमुखी जैसी फसलों की ओर भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति क्विंटल, धान (कॉमन) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1815 रुपये प्रति क्विंटल, धान (ग्रेड ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1770 रुपये से बढ़ाकर 1835 रुपये प्रति क्विंटल, कपास (मध्यम) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5150 रुपये से बढ़ाकर 5255 रुपये प्रति क्विंटल, कपास (लांग स्टैप्ल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये से बढ़ाकर 5550 रुपये प्रति क्विंटल किया है। इसी प्रकार, सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य 5388 रुपये से बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1700 रुपये से बढ़ाकर 1760 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5675 रुपये से बढ़ाकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाए गए हैं। इसी प्रकार, ज्वार, रागी, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल और निगरसीड के न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।


0 Comments