सरकारी कर्मचारियों की पीएफ डीटेल वेबसाइट पर अपलोड
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और हरियाणा के एआईएस काडर के अधिकारियों की सामान्य भविष्य निधि विवरणियां कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) हरियाणा की बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की वर्ष 2018-19 की वार्षिक सामान्य भविष्य निधि विवरणियां कार्यालय की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अंशदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे श्रेणी कोड, जीपीएफ खाता संख्या एवं पिन संख्या व पासवर्ड का उपयोग करते हुए अपनी वार्षिक सामान्य भविष्य निधि विवरणियां कार्यालय की बेवसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अंशदाताओं ने अपना पासवर्ड बदल लिया या भूल गए हैं, वे फारगेट पासवर्ड विकल्प को क्लिक करके लॉगइन कर सकते हैं तथा इस प्रक्रिया में लॉग पूरा करने के लिए, बाद के चरणों का पालन कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि डीडीओ भी स्टेट एप्लीकेशन में वेतन आहरण के लिए उपलब्ध करवाए गए लिंक पर अपना डीडीओ कोड व पिन का उपयोग करते हुए स्टेट मॉडयूल के माध्यम से सामान्य भविष्य निधि विवरणियां डाऊनलोड कर सकते हैं।

0 Comments