हिसार में 196 तो मेवात में 8099 टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। राज्य के जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन क्षेत्रों में सरकार पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचा रही है। पिछले तीन माह के दौरान प्रदेश के मेवात क्षेत्र में सबसे अधिक पानी के टैंकरों से आपूर्ति की गई है। विभाग द्वारा अप्रैल, मई और जून माह के दौरान भिवानी में 559, दादरी में 185, गुरूग्राम में 2, हिसार में 196, कैथल में 58, महेन्द्रगढ में 267, मेवात में 8099, पलवल में 307, पंचकूला में 195, रेवाडी में 403, रोहतक में 389 और सिरसा में 22 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई है।
बता दें कि राज्य सरकार ने जलसरंक्षण के लिए एक कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें पहला चरण 1 जुलाई से 15 सितंबर और दूसरा चरण 16 सितंबर से 30 नबम्वर के बीच आयोजित होगा, जिसमें पांच बिदंूओं को दशार्या गया है। इस कार्यक्रम के लिए पांच मुख्य विभागों को शामिल किया गया है तथा इसी कड़ी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को रियूज नीति को लागू करने के लिए नोडल विभाग चुना गया है। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल ने बताया कि इस नीति को लागू करने के उपरांत विभाग वर्तमान में बर्बाद हो रहे पानी को 60 से 70 प्रतिशत तक बचाने में सफल रहेगा। हाल ही में 348 टयूबवैल लगाने के लिए मंजूरी विभाग को मिल गई है और इस कार्य को करवाने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।
सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल हों
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने अधिकारियों को सीवर की सफाई के दौरान सीवरमैनों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं क्योंकि सीवर में विभिन्न प्रकार की जहरीली गैंसे उत्पन्न होती है और कई बार हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल को सख्ताई के साथ लागू किया जाए।


0 Comments