आओ पेड़ लगाएं, धरा को हरा-भरा बनाएं, जीवन बचाएं
इस माह एक करोड़ पौधे लगाएगा हरियाणा वन विभाग, आप भी जरूर लगाएं दो पौधे
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। जुलाई माह में मनाए जा रहे 69वें वन महोत्सव के दौरान इस बार हरियाणा वन विभाग ने प्रदश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने जन-साधारण से विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि हर व्यक्ति कम से कम दो पौधे अवश्य लगाए। आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते जलवायु में अप्रत्याषित परिवर्तन महसूस किए जा रहे हैं। वनों से ही हम अधिक से अधिक इस परिवर्तन को संतुलित कर सकते हैं। यहां जारी एक वक्तव्य में राव नरबीर ने कहा कि इस वर्ष के वन महोत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा और इस दौरान लोगों को नीम, बरगद और पीपल की त्रिवेणी लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक संतुलन बरकरार रखने व राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए कृत-संकल्प है। वन महोत्सव के दौरान ग्राम पंचायतों व जिला परिषदें के माध्यम से हर घर हरियाली तथा हर गांव पेड़ों की छांव योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से राज्य हरा भरा व प्रदूषण मुक्त होगा इससे वृक्ष आछादित क्षेत्रों में वृद्धि होगी। गत वर्ष स्कूली बच्चों को भी वन महोत्सव में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और निर्धारित लक्ष्य से अधिक लगभग 30 लाख पौधे शिक्षण संस्थानों में लगाए और तीन वर्ष तक इनकी देखभाल करने के लिए बच्चों को प्रेरित राशि वितरित की गई, वन विभाग की यह एक बड़ी उपलब्धि रही। इस वर्ष वन महोत्सव के दौरान 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को शादी समारोहों, विवाह सालगिरह तथा सामाजिक अवसरों व उत्सवों को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाकर मनाना चाहिए। इस वर्ष केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भी ह्यसेल्फी विद पौधारोपणह्ण शीर्षक से वन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व भी हरियाणा में सेल्फी विद डॉटर विद ट्री अभियान काफी सफल रहा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन विभाग द्वारा नि:शुल्क वितरित किए जाने वाले पौधों को ले और अपने परिसर या खाली पड़ी भूमि पर लगाए और जब तक यह जड़ नहीं पकड़ लेता तब तक इसकी देखभाल करे। पौधों का जीवित रखना प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए।


0 Comments