समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित कर रही है सरकार, 18 जुलाई तक यहां करें आवेदन


समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित कर रही है सरकार, 18 जुलाई तक यहां करें आवेदन 


मीडिया जंक्शन समाचार 
चंडीगढ़। मानवता भलाई व समाज सेवा के कार्यों में जुटी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है।  हरियाणा सरकार उन्हें 8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित करने जा रही है। समाजसेवा करने वाली वे महिलाएं जो हरियाणा राज्य की निवासी हैं तथा जिन्होंने 5 वर्ष के दौरान महिलाओं की भलाई, बहादुरी व विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं वे 18 जुलाई 2019 तक अपने जिला उपायुक्त कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस आवेदन के लिए वे महिलाएं ही पात्र होंगी, जिन महिलाओं का जन्म हरियाणा राज्य में हुआ हो। इसके अलावा, जिन महिलाओं का जन्म हरियाणा राज्य से बाहर हुआ है और उन्होंने हरियाणा में महिलाओं की भलाई हेतू सामाजिक कार्य किया हो, वे भी इस सम्मान के लिए पात्र होंगी। यदि आपके आस-पास या आपके नजर में कोई ऐसी  समाजसेवी महिला है तो उस तक यह जानकारी अवश्य पहुंचाएं। कहीं जानकारी के अभाव में वह सम्मान से वंचित न रह जाए।

Post a Comment

0 Comments