हिसार विधानसभा में कट रहे हैं इन 34 लोगों के वोट, चेक करें कहीं आपका वोट तो नहीं कटा



हिसार विधानसभा में कट रहे हैं इन 34 लोगों के वोट, चेक करें कहीं आपका वोट तो नहीं कटा 
मृतकों, स्थान छोड़ चुके व्यक्तियों व दोहरे मतदाताओं की सूची जारी
सात दिन के भीतर दर्ज करवाई जा सकती है आपत्ति

मीडिया जंक्शन न्यूज 
हिसार। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन द्वारा दिए गए आदेशों की अनुपालना में ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है जिनके वोट कटवाने के लिए निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के पास फार्म-7 जमा करवाए गए हैं। सूची में मृतकों, स्थान छोडकर अन्यत्र जा चुके तथा दोहरे मतदाता पहचान पत्र वाले व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं। 52-हिसार विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 34 व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है। मतदाता सूची से नाम काटने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। 52-हिसार विस क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं रोडवेज जीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है जिनकी मृत्यु, स्थान छोडऩे अथवा वोट डबल होने के कारण वोट कटवाने के लिए फार्म-7 संबंधित बीएलओ को दिए गए हैं। 52-हिसार विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 19 के बूथ नंबर 38 के वोट नंबर 443 की बाला व वोट नंबर 442 के शिवकुमार, वार्ड 32 के बूथ नंबर 91 के वोट नंबर 25 की ज्योति, वोट नंबर 31 की पिंकी, वोट नंबर 104 की सोनिया, वोट नंबर 205 के राम रेही, वोट नंबर 312 की शारदा रानी, वोट नंबर 314 के करण अरोड़ा, वोट नंबर 380 के धनराज, वोट नंबर 406 की शारदा देवी, वोट नंबर 446 के रामकुमार, वोट नंबर 463 की चंद्रावल, वोट नंबर 475 की शकुंतला, वार्ड नंबर 23 के बूथ नंबर 94 के वोट नंबर 473 की राजबाला, वोट नंबर 1163 की रामरती, वोट नंबर 1165 के रोहित को इस सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 24 के बूथ नंबर 96 के वोट नंबर 185 के जूही नागरा, वोट नंबर 420 की संगीता, वोट नंबर 478 की संतोष, वोट नंबर 479 के रविंद्र कुमार, वोट नंबर 480 की दर्शना, वोट नंबर 481 के अजीत कुमार, वोट नंबर 482 की कौशल्या, वोट नंबर 484 की अदिति, वोट नंबर 781 की पारूल, वार्ड नंबर 25 के बूथ नंबर 101 के वोट नंबर 1165 के रोहित, वार्ड नंबर 26 के बूथ नंबर 121 के वोट नंबर 27 की ज्योति, वोट नंबर 1136 की सुषमा, वोट नंबर 1139 की सुशीला, वोट नंबर 1159 की निर्मला, वोट नंबर 1252 की मधु, बूथ नंबर 122 के वोट नंबर 247 की बीरण शाह व वोट नंबर 281 के मुकेश कुमार का वोट काटने के लिए फार्म-7 प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इनमें से यदि किसी व्यक्ति को वोट काटने से आपत्ति है तो वह एक सप्ताह के भीतर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

Post a Comment

0 Comments