श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में हर गांव से सिरसा पहुंचे लोग, गांवों में कराई जाए मुनादी
हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने राज्य स्तरीय प्रकाश उत्सव की तैयारियों के लिए किया मंथन
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन
हिसार। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव में हर गांव से लोग पहुंचें। आज यह आह्वान किया हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने। वे यहां जिला सभागार में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 अगस्त को सिरसा में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी केवल सिखों के ही नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के गुरु थे जिन्होंने समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। कौम व धर्म की भलाई के लिए उन्होंने महान बलिदान किए जिनके कारण देश के 130 करोड़ लोगों के सिर पर उनका कर्ज है। चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने यह बातउन्होंने गुरु नानक देव के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बैठक में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने भारत में विदेशी शासकों से कौम व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। उन्होंने अपने साथ-साथ पूरे परिवार का बलिदान समाज व कौम के लिए कर दिया। उनके बलिदानों का कर्ज हरियाणा की ढाई करोड़ जनता के साथ-साथ 130 करोड़ देशवासियों के सिर पर है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम करने के लिए भारत के साथ-साथ अन्य देशों की भी यात्राएं कीं। ऐसे महापुरुषों के कारण ही भारत विश्व के अन्य सभी देशों से सांस्कृतिक विरासत के मामले में समृद्घ है। हिंदुस्तान पर राज करने के लिए मुगलों व अंग्रेजों ने षड़्यंत्र के तहत फूट डालो-राज करो की नीति अपनाई। आजादी के बाद भी राजनीतिक नेतृत्व ने अलगाव की भावना जारी रखी। लेकिन वर्तमान सरकार समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम करने के लिए प्रतिबद्घ है।उन्होंने कहा कि सिरसा में 4 अगस्त को आयोजित होने वाला गुरु नानक देव जी का राज्य स्तरीय 550वां प्रकाश पर्व किसी प्रकार का औपचारिक या राजनीतिक आयोजन नहीं है। सरकार का मानना है कि समाज सुखी होना चाहिए और यह तभी संभव है जब हम अच्छे संस्कारों से युक्त होंगे। भावी पीढिय़ों को महापुरुषों की शिक्षाओं से प्रेरित करना बहुत जरूरी है। इसीलिए वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी स्तर पर महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाई जा रही हैं। उन्होंने आमजन से आह्वद्दान किया कि वे 550वें प्रकाश पर्व का अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार करें और राज्य स्तरीय समारोह में प्रत्येक गांव से भागीदारी सुनिश्चित करें। गुरुद्वारों व मंदिरों के लाउड स्पीकर्स के माध्यम से इस समारोह के संबंध में मुनादी करवाकर अधिक से अधिक लोगों को सिरसा जाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला से श्रद्घालुओं को सिरसा ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें लगाई जाएंगी। बैठक में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, एसडीम परमजीत सिंह, डीआरडीए के सीईओ विकास यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व विधायक रणबीर गंगवा, विनोद भ्याणा, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कैमरी, अशोक कनोजिया, प्रवीन बंसल, प्रवीन पोपली, रणधीर सिंह धीरू, प्रेम वर्मा, जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई, सुनीता रेड्ढद्दू, रामचंद्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर, धर्मवीर रतेरिया व अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
युवा भी ज्यादा से ज्यादा तादात में पहुंचे सिरसा
विधायक व हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जो परिवार, समाज अथवा देश अपने इतिहास व पूवर्जों को भुला देता है वह कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है। आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी हमारे कई महापुरुष भगवान की श्रेणी में आते हैं। हमें अपनी युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक संख्या में लेकर सिरसा जाना चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि हमारे महापुरुष कैसे थे। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना ने भी उपस्थितजन से राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का आह्वान किया। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध संबंधित विभागों के माध्यम से करवाए जाएंगे।




0 Comments