हिसार हवाई अड्डे पर कोरा झूठ बोल रही है सरकार, सिर्फ चुनावी बयानबाजी : डॉ. ऋषि बिश्नोई


हिसार हवाई अड्डे पर कोरा झूठ बोल रही है सरकार, सिर्फ चुनावी बयानबाजी : डॉ. ऋषि बिश्नोई 

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषि बिश्नोई ने हिसार में हवाई अड्डा के संबंध में 21 जुलाई को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को सिर्फ चुनावी बयानबाजी व झूठा करार दिया है। उन्होंने इस समाचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल विधानसभा चुनावों में वोट प्राप्त करने के लिए यह सरकार ब्यानबाजी कर रही है वह बिलकुल झूठी है। 1 नवम्बर 2018 को उद्घाटन होने के बाद कोई भी हवाई कम्पनी हिसार से हवाई जहाज उड़ाने के लिए तैयार नहीं है और जो अब जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है कि किसी भी कम्पनी से सीधी बात करके 4 हजार रूपए प्रति टिकट को 1400 रूपए में देने की बात अधिकारी करें बाकि बचा हुआ 2600 रूपए रुपए हरियाणा सरकार देगी। पूरे भारतवर्ष में कहीं पर भी ऐसी स्कीम नहीं है। किराया यात्री को देना पड़ता है। यह हवाई अड्डा एक प्रकार से सफेद हाथी है जो केवल वन क्षेत्र को समाप्त करने, धान्सू व चण्ड़ीगढ़ रोड़ को बन्द करने की साजिश है। सड़के बन्द करने से हजारों नागरिकों को प्रतिदिन लम्बे रास्ते से घूमकर हिसार आना पड़ेगा।  इससे नागरिकों पर किराये का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता को इस हवाई अड्डे से रतिभर भी लाभ नहीं है और इस क्षेत्र में सड़कों के किनारे पर जो कृषि भूमि एक करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से भी नहीं मिलती थी वह आज 20-30 लाख के रेट पर आ चुकी है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस समय दिल्ली का एयर ट्राफिक ना ही कोई यहां डायबर्ट हो सकेगा क्योंकि दिल्ली के साथ ही नोएडा में दूसरा नया एयरपोर्ट बड़ी तेजी से बन रहा है और ना ही सरकार ने इन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई नई सड़क बनाई है जिससे यहां की जनता को रास्ता बन्द होने के बाद नया रास्ता मिल सके। ग्रामीण जनता इस बात को भली-भांति समझ रही है। वह यह भी जानती है कि वन क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, गैस प्लांट के स्थानीय कर्मचारी और डीयर पार्क आदि में इस ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों व्यक्ति जो नौकरी कर रहे हैं उनकी नौकरियां भी समाप्त हो जाएंगी। इसलिए हरियाणा सरकार को चाहिए कि जब तक कोई हवाई कम्पनी यहां पर उड़ान का कार्य नहीं करती और नई सड़कों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक सरकार को अपने कार्य पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल ने बनाया था। तब से लेकर अब तक कोई भी हवाई कम्पनी यहां नहीं आई है और यह अड्डा केवल वीवीआईपी के हैलीकॉपटर उतारने के काम में लाया जा रहा है।





Post a Comment

0 Comments